जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल के बयान का विरोध जताने राजापार्क स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।झडप के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। आपको बता दे, कि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को लेकर चुनावी सभा में एक बयान दिया था जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया था। ऐसे में शुक्रवार को बघेल के बयान से गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. पहले राजस्थान विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन होना था। बाद में अचानक एनएसयूआई कार्यकर्ता राजापार्क स्थित भाजपा के शहर कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद भाजपाइयों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

0 टिप्पणियाँ