जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे भाजपा 28 अक्टूबर को संपूर्ण प्रदेश में उपखंड स्तर पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह हल्ला बोल कार्यक्रम राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध है, राज्य सरकार के द्वारा झूठे किए गए वादों के विपरीत होगा।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने यह जानकारी दी।
रामलाल शर्मा ने बताया कि राज्य की गहलोत सरकार पर ना तो क्राइम के ऊपर कंट्रोल है ना युवाओं को जिन भर्तियों के आधार के ऊपर यह उम्मीद और आशा थी कि हमारी नौकरी लगेगी लेकिन उसे भर्तियों के अंदर भी धांधली, पेपर आउट, मुन्ना भाइयों की गिरफ्तारी और एक भी भर्ती ऐसी नहीं है जो पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई हो। आज प्रदेश में अपराध की स्थिति यह है कि आम आदमी भी डरने लगा है कि वह अपने घर से निकलकर और वापस अपने घर को लौट आएगा या नहीं लौटेगा।जयपुर जिले के अंदर कई घटनाएं इस प्रकार की घटित हो चुकी है, जो घटनाएं प्रशासन के ऊपर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करती है। इन तमाम मुद्दों को लेकर चाहे वह कर्जमाफी का हो, बेरोजगारी का हो, पेयजल का हो और इन 3 सालों के अंदर प्रदेश का विकास अवरुद्ध हुआ है। इन तमाम मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 28 अक्टूबर को हल्ला बोल कार्यक्रम प्रदेश के समस्त उपखंडों पर आयोजित कर रही है।

0 टिप्पणियाँ