भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
भीलवाड़ा जिले के बदनोर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पानी के हौद में डूबने से एक ही परिवार के दो भाइयों और एक बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बदनोर पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदनोर थाना पुलिस ने बताया कि माता पिता खेत पर गए हुए थे। खेत से लौटने के बाद जब बच्चे नजर नहीं आए तो परिजनों ने आसपास तलाश किया। करीब 2 घंटे तक बच्चों को तलाशने के बाद भी नहीं मिले। इस बीच परिजनों ने घर में बने पानी के टैंक में देखा तो तीनों बच्चों के शव दिखाई दिए। यह देख पिता महेंद्र सिंह और उसकी पत्नी दंग रह गई। सूचना पर पहुंची बदनोर पुलिस ने नरेंद्र, पंकज और बहन सीमा के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृत तीनो भाई बहन थे। दर्दनाक मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ