झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ जिले के जावर थाना के सोरती गांव में दो भाइयों के परिवार के बीच जमीन की बात को लेकर हुए विवाद के चलते आधा दर्जन लोग हुए सभी घायलो का पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज किया। घायल कौशल्या बाई ने बताया कि शंकरलाल काछी व नंदराम कांछी के बीच जमीन विवाद चल रहा था । इसके चलते रविवार रात्रि को दोनों परिवारों के बीच जमीन की बात को लेकर विवाद हो गया । जिसके चलते पानाचंद कांछी ,घनश्याम, नंदराम, हरक चंद, मानसिंह, हीरालाल, ग्यारसी बाई, शिमला बाई, लल्ली सहित अन्य परिवार के सदस्यों ने उनपर लठ्ठ व गड़ासी  से हमला कर दिया। 

जिसमें शंकरलाल काछी पुत्र माधोलाल, मुकेश पुत्र शंकरलाल, इंदिरा बाई पत्नी मुकेश ,कौशल्या बाई पत्नी शंकरलाल के अधिक चोट लगने के कारण मनोर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया व देव लाल पुत्र शंकरलाल व संजू पत्नी देवलाल का गांव में ही प्राथमिक उपचार कराया गया। जावर पुलिस ने सभी घायलों का पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया ।