जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान राज्य स्काउट गाइड के चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और स्टेट चीफ कमिश्नर के पद निरंजन आर्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आपको बता दे, कि सोमवार को नामांकन वापसी का दिन था। शाम चार बजे स्काउट गाइड के निवर्तमान स्टेट चीफ कमिश्नर और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेसी महान्ति ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मुख्य सचिव निरंजनआर्य निर्विरोध चीफ कमिश्नर चुने गए। इसके अलावा पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए। इससे पहले स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर के पद का चुनाव लड़ने के लिए कार्मिक विभाग ने निरंजन आर्य को अनुमति दी थी। जिसके बाद आर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया था। मुख्य सचिव निरंजन आर्य इससे पहले भी स्काउट गाइड के चीफ स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं। निरंजन आर्य साल 2010 से 2016 तक लगातार इस पद पर रहे थे। आर्य के समय स्टेट चीफ कमिश्नर पद का कार्यकाल 3 साल का था। लेकिन 2016 के बाद से कार्यकाल 5 वर्ष कर दिया है। गोविंद सिंह डोटासरा अध्यक्ष,अक्षय त्रिपाठी उपाध्यक्ष (पुरुष),अभय सिंह शेखावत उपाध्यक्ष (पुरुष),आत्माराम टीबड़ा उपाध्यक्ष (पुरुष),घनश्याम ओझा उपाध्यक्ष (पुरुष),डॉ. रूप राज भारद्वाज उपाध्यक्ष(पुरुष),सुरेश सिंह रावत उपाध्यक्ष (पुरुष),डॉक्टर ओम कुमारी गहलोत उपाध्यक्ष (महिला),मिथिलेश शर्मा उपाध्यक्ष (महिला),शारदा जायसवाल उपाध्यक्ष (महिला),सुमन श्रंगी उपाध्यक्ष (महिला) और डॉ. विमला मेघवाल उपाध्यक्ष (महिला) 2020 पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

0 टिप्पणियाँ