बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।

बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जांच कर रहे थाने के एएसआई ने 50 हजार रुपए की परिवादी से रिश्वत मांगी है। जिसके बाद एसीबी की टीम एएसआई से पूछताछ कर रही है। वहीं दो दलालों को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे, कि बाड़मेर में दो दलालों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को लेकर धोरीमना थाने मे एसीबी की टीम डेरा डाले हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई मगन से कई घंटों से पूछताछ की जा रही है।