राजसमंद ब्यूरो रिपोर्ट।
राजसंमद के उदयपुर-गोमती रोड स्थित एक रिसोर्ट मे रेव पार्टी का खुलासा हुआ है। राजनगर थाना की पुलिस ने छापेमारी की तो नशीली दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। काफी दिनों से पुलिस को इस रिसॉर्ट में गैरकानूनी काम होने की जानकारी मिल रही थी।यह रिसॉर्ट भाजपा जिलामंत्री वेणीराम कुमावत का है। यहां से पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 9 लड़कियां थीं। यहां रेव पार्टी के साथ जुआ का खेल भी खेला जा रहा था। मौके से नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। थानाधिकारी हनुवंतसिंह ने बताया कि रिसॉर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रहीं थी। पकड़ी गई युवतियों ने भी लंबे समय से रिसॉर्ट में आना स्वीकार किया है। रेव पार्टी करते हुए पकडे़ गए 21 लड़कों और 9 लड़कियों की जमानत गुरुवार देर शाम को हुई। वहीं, जुआ खेलते पकड़े 15 लोगों की जमानत शुक्रवार सुबह हुई।
पुलिस कारवाई देख भागे सटोरिए।
थानाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को देख कुछ सटोरिए भाग गए। भागे हुए सटोरियों की पहचान कर ली है। पुलिस इन्हें नामजद करते हुए बिच्छूघाटी उदयपुर निवासी शोयब पुत्र बुधम, मोहम्मद शब्बीर पुत्र अल्ताफ हुसैन, सवीना उदयपुर निवासी अरशद सहित 5-7 व्यक्ति काे भी आरोपी बनाया है।


0 टिप्पणियाँ