जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की है। इससे पहले सरकार ने गुरुवार देर रात 37 आरएएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की थी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार डॉ हर सहाय मीणा को सयुंक्त शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर, राजेश वर्मा को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयपुर प्रथम, राकेश शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन आबकारी विभाग जयपुर, डॉक्टर भागचंद बधाल को संयुक्त शासन सचिव आयोजना विभाग जयपुर, कालूराम को कार्यकारी निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम जयपुर, श्रीमती तारामती वैष्णव को उपखंड अधिकारी सरवाड़ अजमेर, अरविंद शर्मा को उपखंड अधिकारी आबूरोड सिरोही लगाया गया है।


0 टिप्पणियाँ