हॉस्पिटल केयरटेकर भर्ती, पहली बार एमबीए डिग्रीधारी लगेंगे
सरकार ने अस्पतालों के प्रबंधन के लिए पहली बार हॉस्पिटल केयर टेकर की भर्ती को मंजूरी दी है। पहले चरण में 55 पदों पर भर्ती होगी। अस्पताल प्रबंधन, हॉस्पिटल केयर में एमबीए, पीजीडी (दो साल का नियमित) कोर्स करने वाले आवेदन कर सकेंगे। पिछली लैब टेक्नीशियन भर्ती व सहायक रेडियोग्राफर भर्ती के समय पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन में हुए फर्जीवाड़े के मद्देनजर अब रजिस्ट्रेशन में सख्ती बरती जाएगी।
पहली बार लैब टेक्नीशियन व सहायक रेडियोग्राफर की लिखित परीक्षा
इस बार लैब टेक्नीशियन और सहायक रेडियोग्राफर भर्ती के नियम बदलेंगे। भर्ती अब लिखित परीक्षा के जरिए होगी। इससे पहले इस पद पर भर्ती केवल डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त अंक, शैक्षिक योग्यता के अंकों के 70 प्रतिशत और अनुभव के अंकों के अधिकतम 30 प्रतिशत मिलाकर मेरिट तैयार की जा रही थी।


0 टिप्पणियाँ