झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र में 22 साल के एक चाय वाले ने 64 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का शर्मसार मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के एक वृद्ध महिला ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह अन्य गांव से उसके गांव जा रही थी। इस दौरान गर्दनखेड़ी के पास सड़क पर पिड़ावा की तरफ से चाय की दुकान पर काम करने वाला रंगा उर्फ दुर्गालाल ढोली बाइक के साथ आया। वह वृद्ध महिला को रोककर खेतो के बीच बनी पगडंडी पर ले गया।जहां उसने वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया।उसी समय वहां पर दो व्यक्ति आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। वही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।