धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट।
धौलपुर जिला पुलिस की डीएसटी टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 हथियार के साथ 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर जाटोली गांव के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया पंचायती चुनाव को निष्पक्ष निर्भीक एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। जिस अभियान के अंतर्गत जिला पर लगातार कार्रवाई कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज रही है।
उन्होंने बताया पुलिस की डीएसटी टीम को जरिए मुखबिर गुप्त सूचना मिली दो गाड़ियों में बदमाश असलहे समेत राजाखेड़ा बाईपास की तरफ से निकलने की फिराक में है। मुखबिर की सटीक सूचना पर डीएसपी टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। मुखबिर द्वारा बताई गई निशानदेही पर पुलिस ने बदमाशों की दोनों गाड़ियों का पीछा किया। लेकिन दूं का पुरा गांव के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जाटोली गांव के पास बदमाशों की एक गाड़ी कछियारे की तरफ फरार हो गई। लेकिन एक गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी में से दो बदमाश हथियारों को साथ लेकर गांव की तरफ भागने लगे। लेकिन डीएसटी के जवानों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। वही तीन बदमाशों को गाड़ी के अंदर ही पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया बदमाश आकाश, बिट्टू, वीरू, संदीप एवं हरेंद्र के कब्जे से तीन देसी कट्टा के साथ तीन बड़े पौना हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 जिंदा कारतूस भी बदमाशों के कब्जे से बरामद किए है। वारदात में उपयोग की गई गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया बदमाशों के कब्जे से भारी तादात में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया प्रारंभिक अनुसंधान में राजाखेड़ा इलाके में बदमाशों के घुटनों में गैंगवार की संभावना थी। एसपी ने बताया पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान महत्वपूर्ण एवं संगीन वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ