जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के जोधपुर से 17 साल के युवा तनिष्क गौड़ ने राजस्थान के सभी जिलों में दौड़ते हुए 4000 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दौड़ते हुए जयपुर पहुंचे जयपुर पहुंचने पर 17 साल के युवा तनिष्क गौड़ का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।तनिष्क गौड़ जिसने 40 दिन में 4000 किलोमीटर दौड़ लगाकर संपूर्ण राजस्थान के सभी जिलों में जाकर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना लक्ष्य बनाया है। तनिष्क की इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार के नारे फ़िट राजस्थान हिट राजस्थान को साकार करना चाहता है तथा तनिष्क ने अपनी इस दौड़ का नाम रन राजस्थान फ़िट राजस्थान हिट राजस्थान दिया है। तनिष्क दौड़ते हुए जोधपुर से जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ चूरू झुंझुनू सीकर होते हुए 18 अक्टूबर को जयपुर पहुंचे।तनिष्क गौड जिनकी उम्र मात्र 17 वर्ष है जयपुर के स्टेशन रोड स्थित होटल कांजी से सुबह 8:15 बजे दौड़ते हुए दौसा होते हुए अलवर रवाना हुए। युवा का सम्मान एडवोकेट पंकज पलंगिया डॉक्टर सुनील शर्मा सुषमा पारीक पवन शर्मा एस के शर्मा भैरव सेन इत्यादि सैकड़ों युवा साथियों ने माला बनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सुबह 8:15 बजे पंकज पचलंगिया ने हरी झंडी दिखाकर जयपुर से दोसा के लिए रवाना किया जयपुर के विभिन्न स्थानों पर तनिष्क का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में 52 फुट हनुमान जी आगरा रोड पर ईस्ट एडवोकेट व वेलफेयर सोसायटी के अधिवक्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में माला पहनाकर युवा साथियों के साथ स्वागत किया। जिसमें ईस्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर अवस्थी महासचिव महेंद्र मीणा उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य जुबेर खान जय सिंह रविंद्र सिंह शेखावत दिनेश जागा हनुमान बागड़ा आदि सैकड़ो अधिवक्ता व युवा साथियों ने सम्मान किया तथा युवाओं को तनिष्क से प्रेरणा लेनी चाहिए। तनिष्क सम्मान करना हम सब के लिए गर्व का विषय है युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। कानोता में महेश चंद शर्मा लक्ष्मण शर्मा आदि साथियों ने सम्मान किया।

0 टिप्पणियाँ