झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड जिले मे इन दिनो बरसात का दौर थमने के बाद बजरी माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं, ऐसे में झालरापाटन पुलिस ने बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए झालावाड रोड से एक बजरी से भरे डंपर को बरामद कर चालक व खलासी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है तो वहीं अवैध बजरी से भरे डंपर को एस्कॉर्ट कर रही स्कार्पियो कार भी जप्त की है। झालरापाटन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों अवैध बजरी माफिया सक्रिय हो रहे हैं।इसी पर कार्यवाही करते हुए झालावाड मार्ग पर संजीवनी अस्पताल के पास एक बंजरी से भरे डंपर को पकड़ा है।वहीं पुलिस से बचने के लिए डंपर के आगे एक स्काॅर्पियो कार एस्कोर्ट कर रही थी जो कि पुलिस की धरपकड़ पर निगरानी रखे हुए थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग यह अवैध बजरी जिले के मिश्रोली थाना क्षेत्र के सिलेगढ़ इलाके से झालावाड ला रहे थे। फिलहाल सारे मामले में पुलिस बजरी माफियाओं से पूछताछ में जुटी हुई है।