बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट
बाड़मेर जिले के सिणधरी के मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से सिंदरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दे, कि गुजरात के डीसा के रहने वाला श्रद्धालु परिवार बोलेरो कार से जसोल राणी भटियाणी माता मंदिर में दर्शन करके वापस डीसा लौट रहा था। इस दौरान सिणधरी के मेगा हाइवे पर बोलेरो की ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से सिणधरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। हादसे के बाद हाइवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक मेगा हाईवे पर बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। बोलेरो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आई है। 5 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लाई। घायलों का प्रारंभिक इलाज किया जा रहा है।हादसा इतना खतरनाक था कि घायलों को निकालने के लिए बोलेरो के शीशे तोड़ने पड़े। बोलेरो का आगे का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

0 टिप्पणियाँ