जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को करवाया जाएगा। इसके चलते राजस्थान विश्वविद्यालय ने 23 अक्टूबर को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि बाद में जारी की जाएगी। राजस्थान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश राव ने इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 23 अक्टूबर को कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा के चलते इस दिन होने वाली विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। बताया गया है कि इन परीक्षाओं की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से 23 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित करने पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने संतोष जताते हुए इसे छात्रों के हित में लिया गया फैसला बताया है।