उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिला स्पेशल टीम और भूपालपूरा थाना पुलिस ने देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि स्पेशल टीम के कांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार ने सूचना दी कि एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है जो कृष्णपुरा की तरफ आ रहा है। सूचना पर एएसआई रतन सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, मांगीलाल, विजय सिंह, टीम ने पुलां से कृष्णपुरा की तरफ आने वाली रोड पर नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। उसे पीछा कर पकड़ा। उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। आरोपी ने अपना नाम आसिफ उर्फ बिल्लू उर्फ कटोरा पुत्र वाहिद खान निवासी रजानगर, किशनपोल बताया। पूछताछ में यह हथियार गांधी नगर, मल्लातलाई निवासी मोहम्मद बिलाल से खरीदना बताया। पुलिस ने दबिश देकर मोहम्मद बिलाल पुत्र अकरम खान को भी गिरफ्तार किया। उससे भी 2 कारतूस मिले।

0 टिप्पणियाँ