बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।

एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने दीपावली के मौके पर स्कूलों में हर साल की तरह होने वाले अवकाश नहीं होने के आदेश जारी किए थे। लेकिन 24 घंटे में ही शिक्षा विभाग ने पुराने आदेश को निरस्त करते हुए नए आदेश को जारी कर दिया है।

दरअसल शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा एक दिन पहले जारी किए गए आदेश की इस बार विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए इस बार दीपावली पर दी जाने वाली छुट्टियों को निरस्त करते हुए मात्र 3 दिन का अवकाश घोषित किया था। साथ ही प्रिंसिपल पावर के अवकाश में भी कटौती की गई थी, इसके अलावा शिक्षकों के होने वाले सम्मेलनों में भी कोई छुट्टी नहीं होने हवाला देते हुए आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद राजस्थान प्रदेश के शिक्षा संगठनों में भारी विरोध देखा गया। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने यू-टर्न लेते हुए बुधवार को वापस से अपने आदेशों को वापस ले लिया है। लिहाजा राजस्थान प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से दीपावली के मौके पर स्कूलों में 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही संस्था प्रधानों को दो अतिरिक्त अवकाश प्रदान करने की भी छूट दी गई है।