जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर के चाकसू में 11 फीट ऊंची और 1100 किलो वजनी अष्टधातु से निर्मित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगेगी। इस मूर्ति का अनावरण 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में होगा। पत्रकारों से मुताबिक होते हुए यह जानकारी कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने दी। इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा भी मौजूद रहीं। सोलंकी ने बताया कि मूर्ति के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से सहमति मिल चुकी है। इसके अलावा भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और समाज से जुड़े पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। सोलंकी ने बताया कि अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से अष्टधातु से निर्मित यह मूर्ति स्थापित कराई जाएगी, जिसका निर्माण जन सहयोग से किया गया है। सोलंकी ने बताया कि राजस्थान में संभवता यह सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

0 टिप्पणियाँ