ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर और टोंक सहित अजमेर जिले के लगभग एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों की लाइफ लाइन बन चुके बीसलपुर बांध में अगस्त 2022 तक की सप्लाई का पानी आ गया है। मानसून के इस सीजन में बीसलपुर बांध में 70 दिन पानी की आवक हुई है, इसके बावजूद बांध अपनी कुल भराव क्षमता से आधा खाली है। सिर्फ सुकून इस बात का है कि बांध में जितने पानी की आवक हुई है उससे अगले साल अगस्त तक बिना कटौती किए जयपुर अजमेर और टोंक जिले की लगभग एक करोड़ आबादी के लिए पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। शनिवार को बांध का जलस्तर 312. 28 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 38.70 टीएमसी है और बांध में अभी 19 टीएमसी यानी कि 49% पानी है। मानसून के सीजन में बांध में 13.3 टीएमसी पानी की आवक हुई है।

0 टिप्पणियाँ