करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशों की पालना मे पटवार परीक्षा 2021 के जिले से अन्य जिलो मे जाने वाले परीक्षार्थियो के लिये परिवहन व्यवस्था व अन्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के लिये बैठक आयोजित की गई। बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना ने बताया कि 23 अक्टूबर शनिवार को भरतपुर, बूंदी, दौसा, सवाई माधोपुर व कोटा मे कुल 18662 परीक्षार्थी एवं 24 अक्टूबर को भरतपुर व सवाईमाधोपुर मे 28011 परीक्षार्थी परीक्षा जिले से बाहर परीक्षा देने जायेंगे। इस संबंध मे परिवहन विभाग द्वारा हिण्डौन डिपो से विभिन्न वाहनों की व्यवस्थाएं की गई है। करौली से गंगापुर के लिये 5, सपोटरा से गंगापुर 2, सपोटरा से करौली 3, मंडरायल से करौली 1, मासलपुर से करौली 1, नादौती से वांया महावीरजी 5, टोडाभीम से हिण्डौन 2, हिण्डौन से महुवा के लिये 5, करौली से हिण्डौन 10, हिण्डौन से करौली 10, हिण्डौन से गंगापुर 10 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही राजस्थान राज्य परिवहन निगम डिपों हिण्डौन के द्वारा भरतपुर जाने के लिये 50 रोडवेज व 9 लोकपरिहन बसे, करौली से सवाई माधोपुर के लिये 7 बसो की व्यवस्था की गई है एवं 7 रोडवेज बसों को रिर्जव रखा गया है। इस संबंध समस्त उपखंड अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र मे कानून व्यवस्था, ठहराव, छाया, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये निर्देश भी जारी किये गये है। इसके साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 22 अक्टूबर से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षार्थियों के आवागमन, ठहराव व बस स्टेण्ड की व्यवस्थाओं के संबंध मे हिण्डौन व करौली मुख्यालय पर व्यवस्थाये सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को नियुक्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये है।

0 टिप्पणियाँ