अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
अजमेर जिले के किशनगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी टीम ने किशनगढ़ सिटी थाना में दर्ज मुकदमे में पीड़ित के सिर की चोट को गंभीर श्रेणी बताने के तौर पर डॉ. मनोज स्वामी को रिश्वत लेते धर दबोचा।परिवादी गांव भुवाडा निवासी सूरज वैष्णव ने बताया कि गांव में मारपीट हो जाने के चलते लगी चोट को गंभीर बताने के लिए मेडिकल ज्यूरिस्ट चिकित्सक ने दो लाख की डिमांड की। जिसके बाद पीड़ित और डॉक्टर के बीच सौदा 1 लाख 60 हजार रुपये में तय हुआ। इसी सिलसिले में मंगलवार शाम को 1 लाख की रिश्वत लेते डॉ. मनोज स्वामी को एसीबी अजमेर की टीम ने धर दबोचा। अजमेर एसीबी डिप्टी अनूप सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डॉ. मनोज स्वामी मेडिकल ज्यूरिस्ट चिकित्सक है जिसने कुछ समय पूर्व ही राजकीय अस्पताल में ज्वाइन किया है। एसीबी आरोपी डॉक्टर को गांधीनगर थान ले गई, जहां पर आगे की कार्रवाई जारी है।

0 टिप्पणियाँ