सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।

सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने जिला मुख्यालय पर विधायक कोष एंव नगर परिषद द्वारा अलग अलग जगहों पर बनाई गई नव निर्मित 11 सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन किया । इस दौरान सभापति विमलचंद महावर सहित तमाम काँग्रेसीजन एंव वार्ड पार्षद मौजूद रहे । विधायक दानिश अबरार ने साहुनगर ,बाबा टी स्टॉल, ट्रक यूनियन ,कलेक्ट्रेट, टोंक बस स्टैंड, रणथंभौर सर्किल ,जिला अस्पताल, शेरपुर बस स्टैंड सहित अलग अलग जगहों पर नवनिर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन किया । इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सभी प्रमुख जगहों पर सार्वजनिक प्याऊ बनवाई जा रही है। 11 सार्वजनिक प्याऊ का आज उद्घाटन कर दिया गया। आगामी दिनों में और भी 30 जगहों पर सार्वजनिक प्याऊ बनाई जायेगी। ताकि लोगो को पीने के लिए आसानी से पानी उपलब्ध हो सके। इस दौरान विधायक ने बताया कि शहरी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रो में भी आगामी दिनों में सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण करवाया जायेगा। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगो को सार्वजनिक प्याऊ का लाभ मिल सके।