उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट।
सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें लेकर लेकसिटी के सैनिक सिंह उर्फ सुमित ने तनुष्का का हाथ थामा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि सुमित ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करके मंगलवार को खुदकुशी कर ली। परिवार ने बड़े प्यार से जिस बेटे का नाम सैनिक रखा, आज वो मौत के आगोश में समा गया। कहानी पढ़ने में भले फिल्मी लगे, पर हकीकत में यह सब घटा है शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में। क्षेत्र की इन्द्रा कॉलोनी में रहने वाले सैनिक उर्फ सुमित सिंह के परिवार में मंगलवार को उसकी मौत की खबर मिलने के बाद कोहराम मच गया। सुमित के माता-पिता को पहले ही गंवा चुके इस परिवार को बेटे की मौत ने और तोड़कर रख दिया। शादी के एक महीने के बाद ही दोनों की बीच झगड़ा शुरू हो गया और तनुष्का घर छोड कर चली गई और महिला थाने में सैनिक उर्फ सुमित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। गोवर्धन विलास थानाधिकारी ब्रदी लाल ने बताया कि सैनिक सिंह ने सोमवार की देर शाम को विशाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रात को शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट में परिजनों ने पत्नी तनुष्का पर आरोप लगाया कि शादी के एक महीनें के बाद से ही दोनों के बीच झगडें शुरू हो गये थे और उसके बाद महिला थाने में तनुष्का उर्फ भारती ने सैनिक सिंह के खिलाफ के लिए प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया। इससे वह अवसाद में आ गया और उसने विशाक्त का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के लिए तनुष्का ने जिन्हे अपने माता-पिता और भाई-बहन बताया वह सभी फर्जी थे। तनुष्का उर्फ भारती ने यह शादी लूट की नियत से की थी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के बाद अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।
फेसबुक के जरिए हुई शादी।
सैनिक सिंह और तनुष्का की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुए थी और दोनों ने बाद में शादी कर ली। तनुष्का ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपने आप को राजपूत बता रखा था। दोनो के बीच फेसबुक पर दोस्ती के बाद बातचीत होती रही। सैनिक सिंह ने अपने परिजनों को बिना बताए तनुष्का से शादी कर ली। शादी के एक महीने तक घर पर पता नही चला लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने और महिला थाने मे मामला दर्ज होने से परिजनों को शादी के बारे में पता चला।
चार शादियां कर चुकी हैं तनुष्का उर्फ भारती।
सैनिक सिंह से शादी रचाने वाली तनुष्का उर्फ भारती पूर्व में चार शादिया कर चुकी हैं और उसके एक 10 साल का बेटा भी हैं। पूर्व में हुई शादियों के बाद तनुष्का ने सभी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया और रूपए ऐंठने का काम किया। तनुष्का ने सैनिक सिंह के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद लगातार परेशान कर रही थी। जिससे वह परेशान हो चुका था।

0 टिप्पणियाँ