उदयपुर से भगवान प्रजापत।

जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन की ओर से अंबामाता स्थित महावीर स्वाध्याय केंद्र में तपस्वी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 5 से 7 उपवास करने वाले 28, 8 से  10 तप करने वाले 40, 11 से लेकर 31 तप करने वाले 30, वर्षी तप एवं श्रेणि तप करने वाले 13 ओर विशिष्ट तपस्या करने वाले तपस्वियों को ,उपरना, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मेवाड़ रीजन के चेयरमैन मोहन बोहरा ने कहा कि तपस्वी हमारे समाज के आधार स्तंभ है। इनसे ही हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। मेवाड़ रीजन सकल जैन समाज का मेवाड़ में एक सबसे बड़ा संगठन है जिसमें 2000 दंपत्ति सदस्य हैं। जेसजीआईएफ के वाइस प्रेसिडेंट आरसी मेहता ने कहा कि तपस्वियों के सम्मान का सौभाग्य सौभाग्यशाली लोगो की किस्मत में आता है। हम महावीर के अनुयायी है, 24 तीर्थंकरों का अनुसरण करते है लेकिन धर्म, संस्कार और परंपराओं से जो चीजे हमे मिली है उनको आगे नही बढ़ा कर हमने उन्हें सीमित कर दिया है। रीजन के इलेक्ट चेयरमैन अनिल नाहर ने कहा कि कर्म को निर्जला और आत्म शुद्धि के लिए तपस्या की जाती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय 2022 में सकल जैन समाज 500 तपस्वियों का सम्मान किया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान जेसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के वाइस प्रेसिडेंट आरसी मेहता, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह कर्णावट, सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत,समाजसेवी कांतिलाल जैन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष कोमल कोठारी, महावीर सेना अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, महावीर स्वाध्याय केंद्र अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, मूर्ति पूजक संघ थोब जी की बाड़ी अध्यक्ष मनोहर सिंह नलवाया, पूर्व चौयरमैन ओपी चपलोत ,सुभाष मेहता,अरुण मांडोत सहित, जेएसजी के विभिन्न ग्रुप्स के पदाधिकारी, संगिनी ओर युवा फोरम के पदाधिकारी मौजूद रहे।