अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।

अलवर में एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।महिला की शिकायत के बाद एसपी ने दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बता दे,रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही भक्षक बनते जा रहे हैं। जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में एक महिला से एक पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी ने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए और उसे परेशान करने लगा। तंग आकर पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश पर कठूमर थाने में कॉन्स्टेबल और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, एसपी ने दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।