नागौर से शबीक उस्मानी।

नागौर जिले के परबतसर में बुधवार शाम को सीकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम ने परबतसर के राजकीय चिकित्सालय PMO डॉक्टर ओमप्रकाश ठोलिया को 8 हजार 500 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ओमप्रकाश ने यह राशि परिवादी से परबतसर के सरकारी हॉस्पिटल में उसकी बेटी के अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने के एवज में मांगी थी।पकड़े गए डॉक्टर से ACB टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी डॉक्टर ओमप्रकाश नागौर के कवलाद का मूल निवासी है। ACB अधिकारी जाकिर अख्तर के अनुसार, आरोपी ने परिवादी नानूराम से परबतसर के सरकारी हॉस्पिटल में उसकी बेटी के अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने के एवज में मांगी थी। शिकायत सत्यापन के बाद आरोपी डॉक्टर ओमप्रकाश ठोलिया ने परिवादी से आज अपने निवास पर 8 हजार 500 रुपए रिश्वत राशि ले ली जिस पर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डॉक्टर ओमप्रकाश ठोलिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उनके आवास पर कार्यवाही जारी है