जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है।एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि दर्ज दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 25 और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

दरअसल तेल कंपनियों ने मासिक समीक्षा बैठक कर एलपीजी की दरों में वृद्धि कर दी है। 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 25 की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 863.50 रुपये के स्थान पर अब 888.50 पहुंच गया है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 75 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर 1640 रुपए के स्थान पर अब 1715 रुपए का मिलेगा। गैस सिलेंडरों की यह बढ़ी हुई दर बुधवार एक सितंबर से प्रभावी हो गई है। पिछली 1 जुलाई को भी घरलू गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 पैसे का इजाफा हुआ था।

पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली कमी

दूसरी ओर तेल कंपिनयों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की है। पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता किया गया है। पेट्रोल के दाम 108.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए है।