जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश की गहलोत सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी के तहत भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे आईपीएस हिम्मत अभिलाष टॉक को सस्पेंड कर दिया है। डीओपी की ओर से जारी आदेश में बताया है कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जिला सिरोही और हाल प्रिंसीपल पुलिस ट्रेनिंग किशनगढ़ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई विचाराधीन होने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। माना जा रहा है कि प्राथमिक जांच में अभिलाष को दोषी पाया है, जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया है। डीओपी ने आदेश में कहा है कि निलंबन काल के दौरान हिम्मत अभिलाष का मुख्यालय डीजी कार्यालय रहेगा। बता दे कि स्वरूपगंज के समीप जिले में आबकारी की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपए के शराब का जखीरा पकड़ा था। इस मामले में पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रकरण की जांच बड़े अधिकारी से करवाने की मांग रखी थी।


0 टिप्पणियाँ