चूरु से नरेश पारिक।

चूरू के सरदारशहर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मेगा हाईवे बीकानेर रोड पर महाराणा प्रताप स्कूल के सामने सड़क किनारे एक गाय के बच्चे का कटा सर सड़क किनारे मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गाय के बच्चे के कटे हुए सर मिलने की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। और घटना का विरोध जताने लगे।आक्रोशित लोगों ने घटना का विरोध करते हुए मेगा हाईवे को जाम कर दिया और गौ हत्या बंद करो हत्यारों को गिरफ्तार करो के नारे लगाकर विरोध प्रकट किया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।राजकरण चौधरी ने बताया कि सरदारशहर शांतिपूर्ण शहर है शहर में सांप्रदायिक माहौल वर्षों से चला आ रहा है किसी फितरती व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के लिए यह कृत्य किया गया है उन्होंने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि पुलिस त्वरित रूप से इसके ऊपर कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करें।

बता दें कि हाईवे जाम होने से हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हाईवे जाम की सूचना पर पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे थानाधिकारी बलराजसिंह मान ने आक्रोशित लोगों से समझाइश की ओर मामले में त्वरित रूप से कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला।जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने गाय के बच्चे के सर का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया।