उदयपुर से भगवान प्रजापत।

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के साथ साथ कोरोना महामारी में अच्छा कार्य करने को लेकर बुधवार को उदयपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय मे राजसमंद के जिला कलेक्टर अरविंद कुमार को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य सचिव राजस्थान सरकार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने योग्यता प्रमाण पत्र अरविंद कुमार को प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने राजसमंद जिला कलेक्टर अरविंद कुमार को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को इनकी तरह कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहां की सरकार की मंशा है कि गरीब और आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिले और जिला कलेक्टर अरविंद कुमार ने उसी दिशा में कार्य किया है इसलिए उन्हे यह सम्मान दिया जा रहा है। योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर राज्य स्तर पर राजसमंद के जिला कलेक्टर अरविंद कुमार को सम्मानित किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते वह जयपुर नहीं जा पाए। इसलिए मुख्य सचिव ने विडियो कांफ्रसिंग के जरिये उपस्थित होकर यह सम्मान मेरे द्वारा दिलवाया है। वहीं दूसरी ओर राजसमंद जिला कलेक्टर अरविंद कुमार ने राज्य सरकार और मुख्य सचिव का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जो सरकार की मंशा है उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।