भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

भरतपुर जिले मे पंचायती राज आम चुनाव 2021 के तहत सोमवार को  जिला प्रमुख एवं पंचायत समिति प्रधानो का एवं मंगलवार को उप जिला प्रमुख एवं उप  प्रधानों  निर्वाचन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत  हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला प्रमुख एवं पंचायत समिति प्रधानो का चुनाव आज एवं उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधानों का चुनाव कल यानी की मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। इसके लिये निर्धारित तिथियों को प्रातः 10 बजे से जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत किया जायेगा, प्रातः 11ः30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी उसके पश्चात चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा एवं आवश्यकता होने पर दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जायेगा तत्पश्चात मतगणना एवं चुनाव परिणामों की घोषणा की जायेगी।