श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

राजस्थान में भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चल रही है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के समर्थकों के बीच वाक युद्ध  लगातार जारी है । ऐसे में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के तीखे बोलों ने भाजपा ने अंतरकलह को और हवा दे दी है। लगता है कांग्रेस में चल रही खींचतान का असर भाजपा में भी देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय पर जनसंख्या नियंत्रण फाउण्डेशन की जिला स्तरीय पहली बैठक में शामिल होने आए अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने वसुंधरा राजे को राजस्थान की बजाय केन्द्र की राजनीति करने की नसीहत दी है।

ग्रीन वैली रिसोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से सवाल था कि जैसे जैसे विधानसभा नजदीक आ रहे है वैसे वैसे वसुंधराजे की लॉबी सक्रिय हो रही है। इस सवाल पर भाजपा के पूर्व विधायक आहुजा ने कहा है कि मेरा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आग्रह है कि वे राष्ट्रीय राजनीति करें और केन्द्र में जाकर मंत्री बने। राजस्थान को छोड़ दे और राजस्थान में किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाना जाएं। वो दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी है। इसलिए अब उनके समर्थन में कोई फ्रंट या फैँस क्लब चलाए तो कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरा तो व्यक्तिगत सुझाव है कि किसी युवा को राजस्थान की बागडोर देनी चाहिए। वसुंधरा के समर्थन में भाजपा के कई लोग नए नए नाम से संगठन बनाकर प्रचारित कर रहे है, इस पर आहुजा ने टका सा जवाब दिया-भारत माता की जय। पूर्व विधायक आहुजा के इस बयान से भाजपाईयों में टेंशन पैदा हो गई।

इसी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष नारायणराम चौधरी ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक है।