उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में मामेर मार्ग पर दर्दनाक हादसे में एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि एक पुलिस जवान की हालत गंभीर है। पुलिस जवान का इलाज ईडर के अस्पतापल में चल रहा है। हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपूर्द किया। गुजरात के चिखली निवासी 23 वर्षीय सैनिक दिलीप कुमार पुत्र जगदीश कटेरिया और चिखली निवासी पुलिस जवान शिवा भाई लक्षमण बुंबरिया अपने रिश्तेदारों से मिलकर कोटड़ा से चिखली के लिए बाइक से रवाना हुए। रास्ते में मामेर मार्ग पर बाइक संतुलन बिगड़ने से बाइक मोड़ पर टकरा गई। ऐसे में गंभीर चोटें आने से दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवा को भारी चोंटे आई।उन्हें हित रक्षा सेना के कार्यकर्ता रोशनलाल खैर और उनकी टीम की मदद से उसको गंभीर हालत में गुजरात के ईडर ले जाया गया। सूचना पर एएसआई कालूलाल परमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे ओर शव को कोटड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार को मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद एएसआई कालूराम ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सूपूर्द किया। इस दौरान पूर्व कोटड़ा सरपंच शारदा देवी भी मौजूद रही।