उदयपुर से भगवान प्रजापत।

कोरोना वैक्सीन को लेकर उदयपुर में शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बन गया है। एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव और कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा कवच को और अधिक मजबूत बनाने हेतु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव आयोजित किया गया। जिसमें 1 लाख दो हजार से ज्यादा लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन ही वह सुरक्षा कवच है जो संक्रमण की स्थिति में हमें बचाएगा। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए शहर में जंहा एक और 44 अलग अलग केन्द्र बनाए गये तो वही दूसरी और जिल के सभी ब्लॉक में 780 केन्द्र बनाए गये। जंहा पर एक साथ एक लाख दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

आमजन से किया आह्वान।

वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने आमजन से मीडिया के माध्यम से अपील की थी कि वह टीकाकरण के इस महाअभियान को सफल बनाए, कुछ ऐसा ही हुआ और जिला कलेक्टर की अपील के बाद शनिवार को चिकित्सा विभाग ने जो लक्ष्य तय किया उससे ज्यादा लोगों के टीके लगें। शनिवार को टीकाकरण के लिए जिले में एक लाख दस हजार डोज पंहुची थी उनमें से एक लाख दो हजार से ज्यादा डोज लोगो को लगाई गई।