सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।

सवाईमाधोपुर स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क में बाघों का कुनबा बढ़ा है। एक बार फिर रणथंभौर से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई। बाघिन टी-105 तीन शावकों को साथ दिखाई दी है। बाघिन की तस्वीर अपने नन्हें शावकों के साथ फोटो ट्रेप कैमरे में कैद हुई है। रणथंभौर के सीसीएफ टीसी वर्मा ने बताया कि बाघिन टी 105 रणथंभौर के सुल्तानपुर एरिया में तीन शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई है। बाघिन टी-105 बाघिन टी-39 की बेटी है। 

बाघिन का यह पहला लिटर है, जिसमें तीन शावकों को जन्म दिया है। अब रणथम्भौर में बाघों का कुनबा बढ़कर 74 हो गया है। रणथम्भौर में 20 नर बाघ, 30 मादा बाघ तथा 24 सब एडल्ट और कब्स है। बाघिन व शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गश्त कर लगाकर बाघिन व शावकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बाघिन टी-105 एवं उसके शावकों की सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है। उसके विचरण क्षेत्र में फोटो ट्रेप कैमरे लगाकर भी निगरानी की जा रही है।