करौली
राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग जयपुर की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर करौली दौरे पर रही इस दौरान अध्यक्ष ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे अधिकारियो की बैठक लेकर बाल संरक्षण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही राजकीय बाल संप्रेषण गृह और एक निजी विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से हालचाल जाने।
बैठक मे राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने राज्य सरकार द्वारा बाल अधिकार एवं बालकों के कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओ का लाभ जिला व राज्य स्तरीय अधिकारी, स्वयं सेवी संस्थाए, बालको को योजनाओं का लाभ धरातल तक जाकर दिलाने का प्रयास करे, जिससे बालको के बेहतर विकास और संरक्षण हो सके। इसके लिये ब्लॉक स्तर के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को सकिय्र रहकर कार्य करना आवश्यक है। यह निर्देश अध्यक्ष ने आयोजित बैठक मे सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये। अध्यक्ष ने बालको के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत लैंगिग अपराधो, बालको के संरक्षण अधिनियम, पारिवारिक माहौल बनाने के लिये बाल मित्र नियुक्त किये जाने, बाल संरक्षण समितियों का गठन, बालको के लिये जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, आंगनबाडी केन्द्रों मे पोषण की स्थिति, शालापूर्ण शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य आदि की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होने कहा कि बैठक मे काल्पनिक बातें न करके सही बात करें, बाल श्रम पर काम हुआ ही नही है इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही कोरोना के बाद विद्यालय मे बच्चों की उपस्थिती सुनिश्चित करने एवं नामाकंन बढाने के साथ साथ कुपोषित बच्चो पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये।
बैठक मे जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बाल संरक्षण ईकाई करौली एवं आंगनबाडी केन्द्रों द्वारा पोषाहार उपलब्ध कराने एवं बालको के अधिकार एवं किशोर न्याय बोर्ड की गतिविधियो को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कुलदीप सिंह ने बालको की योजनाओ पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक मे बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने बताया कि निजी स्कूलों के संचालकों के द्वारा बच्चों को टीसी नहीं दिये जाने पर सख्त कार्यवाही करें, जिले में चल रहे स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करने एवं कोरोना गाइड लाइन कि पालना करवाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये, जिससे संभावित तीसरी लहर से बच्चों व अभिभावकों को बचाया जा सके। बैठक मे पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद, सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद नायक, डीडी आईसीडीएस, सीएमएचओ सहित शिक्षा, बाल सरंक्षण समिति के सदस्य, एकट बोध ग्राम के सचिव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
अध्यक्ष ने किया बाल संप्रेषण ग्रह का निरीक्षण।
राज्य बाल संरक्षण आयोग जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने सोमवार को जिला बाल संरक्षण ईकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टूटी खिडकिया एवं सफाई व्यवस्था को देखकर उन्होने शीघ्र ही इन्हे दुरूस्त करने के मौके पर निर्देश दिये साथ ही उन्होने बालको को दी जा रही सुविधाओ के बारे मे जानकारी ली और निर्देशित किया कि बालको के हित का पूरा ध्यान रखा जाये इन्हे यहॉ पारिवारिक माहौल मिले जिससे जब ये यहा से जाये तो उन्हे अच्छा वातावरण मिल सके जिससे कि वे आगे अपना जीवन यापन कर सके। उन्होने इसके बाद जिले में स्थित ज्यातिराव फूले विद्यालय का निरीक्षण भी किया एवं बच्चों से बात कर छात्र-छात्राओ से चल रही पढाई व अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कि। इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के सहसंयोजक प्रेमसिंह माली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में लिया भाग।
राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने सोमवार को करौली में सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में बाबूभाई पैराडाइज मैरिज होम में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया।सम्मान समारोह में भरतपुर, धौलपुर,करौली व सवाईमाधोपुर से समिति के अध्यक्ष व समिति के सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा, बाल कल्याण समिति करौली के अध्यक्ष व समिति के सदस्य सहित, सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी रूखसार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ