विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट
करौली जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित नंदे भूमिया का चार सितंबर को आयोजित होने वाला वार्षिक लख्खी मेले को कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।प्रशासन ने यह फैसला आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वस्थ और सुरक्षित रहने के चलते लिया है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम टोका खरैटा तहसील करौली में 4 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाले नन्द भौमिया के मेले को कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। जिससे की आमजन स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रह सकें।
बता दे कि जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर टोंका-खैरटा गांव स्थित नंदे भूमिया देवस्थान स्थल पर प्रतिवर्ष आसपास क्षेत्र के लोगों सहित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, के लाखों श्रद्धालु नंदे भूमिया की चौखट पर ढोक लगाने आते हैं। नंदे भूमिया धार्मिक स्थल पर चर्म रोग,कैंसर, विषैले कीटों के काटने से गंभीर बीमारियों के लोग निदान के लिए बाबा के दरबार मे निजात पाने आते है। जानकारी के अनुसार वैसे तो यहां सभी धर्म के लोग आते हैं।लेकिन गुर्जर समाज के लोगों में नंदे भूमिया की मान्यता अधिक है।


0 टिप्पणियाँ