अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।

अलवर का सरिस्का शुक्रवार यानी आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट पर पहली सफारी को प्रवेश दिया गया। तिलक लगाकर और माला पहना कर पर्यटकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सरिस्का के अधिकारी मौजूद रहे। सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए लोग सफारी का अब आनंद ले सकेंगे। दरअसल महीने भर बाद 1 अक्टूबर से सरिस्का को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन सुबह से बड़ी संख्या में पर्यटकों का सरिस्का में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विधि विधान से तिलक लगाकर व माला पहना कर पर्यटकों का स्वागत किया गया। इस दौरान सरिस्का के अधिकारियों ने कहा पहले की तुलना में इस सीजन में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। पर्यटकों के लिए जल्द ही नए रूट खोले जाएंगे। नए रूट पर काम चल रहा है। क्योंकि सरिस्का के एक बड़े हिस्से में सफारी की सुविधा नहीं है। उस क्षेत्र में सफारी की सुविधा होने से पर्यटकों को बाघों की साइटिंग हो सकेगी। बफर जोन में शुरू हुए नए रूट का भी सरिस्का को फायदा मिल रहा है। आने वाला समय, सरिस्का के लिए बेहतर है। 6 माह तक सरिस्का को कई नई सौगात मिलेंगी। कई बड़ी एनजीओ से सरिस्का में विकास कार्य कराने को लेकर बात चल रही है। साथ ही सरकार के स्तर पर भी कई जरूरी बिंदुओं पर काम चल रहा है।वही, सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है, इसलिए पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को बाघों की साइटिंग हो रही है। ऐसे में पर्यटक खासे खुश हैं।