करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा के निर्देशन में वांछित अपराधियों के धरपकड हेतु चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ अभियान के तहत थाना सदर करौली द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित थाने की टॉप-10 सूची में शामिल आरोपी मलुआ गुर्जर पुत्र रत्तीराम गुर्जर निवासी खूंडा थाना मासलपुर, रामकेश पुत्र मोहरसिह जाति गुर्जर निवासी थड का पुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया गया।