विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट
करौली - धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया बुधवार को करौली एवं भरतपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होनें करौली जिले नादौती तहसील के ग्राम बाडावाजिदपुर के शहीद जवान वीरेन्द्र खटाना के अंतिम संस्कार में भाग लेकर उन्हे श्रद्धांजली दी एवं उनके परिजनों को ढांढा बधाया। इसके उपरांत डा. राजोरिया ने गत् दिनों छत्तीसगढ में नक्सली हमले में शहीद हुए ग्राम कोडिया श्रीमहावीरजी निवासी शिवनारायण मीणा के घर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करें एवं परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात डा. मनोज राजोरिया ने मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर के महन्त किशोरपुरी महाराज के निधन उपरांत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को सांत्वना दी। इसके उपरांत सांसद राजोरिया ने राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री स्व. श्री दिगम्बर सिंह की धर्मपत्नि एवं भरतपुर जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. शैलेष सिंह की माताजी आशा सिंह के निधन पर उनके निवास पर जाकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


0 टिप्पणियाँ