जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी कुछ और दिन मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहेंगे। सीएम गहलोत की मेडिकल टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर पहुंच कर चेकअप किया। चेकअप के बाद SMS अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सीएम गहलोत को और कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
बता दे, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज निवास पर पोस्ट एंजियोप्लास्टी चेकअप के लिए SMS अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आई। मेरी मेडिकल रिपोर्ट्स ठीक आई हैं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे का उपचार जारी रहेगा। साथ ही, डॉक्टर्स की टीम के साथ प्रदेश में हृदय रोग संबंधी चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में भी सार्थक चर्चा हुई। दरअसल सीने में दर्द होने के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंच कर अपना उपचार कराया था। मेडिकल टीम द्वारा सीएम गहलोत की जांच करने के बाद एंजियोप्लास्टी किया गया थी सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी यह जानकारी दी। सीएम गहलोत की स्वास्थ्य जांच और देखने के लिए बनाए गए बोर्ड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निवास पर ही मेडिकल बोर्ड की देखरेख में रेस्ट कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ