धौलपुर से मुनेश धाकरे।

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव घड़ी लज्जा में 20 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया। पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर पहुंच गई। जहां मृतका का पीहर पक्ष एवं ससुराल जन आपस में भिड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइस कर मामले को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय विवाहिता गुड़िया पत्नी सुभाष गुर्जर निवासी घड़ी लज्जा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सुबह परिजनों ने जैसे ही लाश देखी तो होश उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस थाने के एएसआई उदय भान सिंह गुर्जर ने मृतका का शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंच गई। जहां ससुराल जन एवं मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में तकरार हो गई। दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज कर एक दूसरे से हाथापाई भी करने लगे। चिकित्सकों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइस कर मामले को शांत कराया। विवाहिता के परिजनों के मुताबिक 25 अप्रैल 2020 को गुड़िया की शादी संपन्न की थी। शादी के समय हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन ससुराल जन संतुष्ट नहीं हुए है। ससुराल जनों के मुताबिक दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी गई है। उधर पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा दिया हैं और दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।