करौली जिला मुख्यालय सहित जिलेभर मे सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व मंत्री सपोटरा विधायक रमेश मीना के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमो में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए युवा उमड पड़े और 151 यूनिट रक्त संकलित हुआ। विधायक रमेश मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू कांग्रेसी नेता भूपेंद्र भारद्वाज मदन मोहन लवानिया माइनिंग एसोसिएशन अध्यक्ष मदन मोहन पचौरी पूरन प्रताप चतुर्वेदी रामसहाय गुरदह जामफल मीणा योगेश सरपंच सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा।  कार्यक्रमों की शुरुआत यादव वाटिका गौशाला में सवामणी के साथ हुई। विधायक रमेश मीणा गाय का पूजन किया और जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों के साथ गायों को गुड चारा खिलाया। साथ ही मदन मोहन जी मंदिर में पूजा अर्चना कर पायलट की दीर्घायु की कामना की गई। निजी मैरिज हॉल में रक्तदान शिविर में माइनिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पप्पू पचौरी सहित कांग्रेसियों और रमेश मीणा समर्थकों ने रक्तदान किया। 


रक्तदान मे दिखा ज़ज़्बा 

सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने रक्तदान का जज्बा दिखाया और 151 यूनिट रक्तदान किया गया। सपोटरा विधानसभा क्षेत्र से आए विधायक रमेश मीणा के समर्थकों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। जिला अस्पताल की टीम ने डॉक्टर के नेतृत्व में रक्त संकलन किया। विधायक रमेश मीणा ने कहा कि डांग और ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के बारे में भ्रांतियां फैली हुई हैं जिन्हें दूर करने के लिए ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसके अलावा शिविर में जो रक्त संकलित हुआ है वह जिला अस्पताल ब्लड बैंक में उपलब्ध कराया जाएगा जो आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए उपयोगी होगा। 

पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में परशुराम कॉलोनी स्थित पंचवटी पार्क में पौधा रोपण किया गया। विधायक रमेश मीणा माइनिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों और आमजन को फलदार पौधों का वितरण कर पौधरोपण  करने और उनकी सार संभाल करने का संदेश दिया गया। रमेश मीणा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है इसी का संदेश देने के लिए पौधों का वितरण किया गया।