सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट।
सवाई माधोपुर जिला परिषद पर कांगेस काबिज हो गई है जिला प्रमुख के पद पर हुए चुनावो में कांग्रेस को सफलता मिली है,कांग्रेस की सुदामा देवी मीणा ने भाजपा की बीना मीना को शिकस्त देकर जिला प्रमुख पद का चुनाव जीत लिया। कांग्रेस की सुदामा मीणा को 25 में से 17 मत मिले । वही भाजपा की बीना मीना को महज 8 मत मिले है ऐसे में कांग्रेस की सुदामा देवी मीणा 9 मतों से चुनाव जीत गई। सुदामा देवी मीणा वार्ड नम्बर 11 से निर्वाचित हुए थी और सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उन्होंने जिला प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन भरा था। मतदान होने के बाद मतगणना की गई और मतगणना के बाद घोषित हुए चुनाव परिणामों में सुदामा देवी मीणा ने जीत दर्ज कर ली और वो सवाई माधोपुर जिला परिषद की जिला प्रमुख बन गई।बता दे, सवाई माधोपुर जिला परिषद में 25 सीटें है पंचायत चुनावों में ने कांगेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी वही भाजपा को 8 सीटें मिली थी।और एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता था। आज हुए जिला प्रमुख पद के चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है और सुदामा देवी मीणा कांग्रेस से सवाई माधोपुर की जिला प्रमुख बन गई है ।
प्रधान की सीटों पर भाजपा का रहा दबदबा।
सवाई माधोपुर जिले में पंचायत चुनावों में जिले की 7 पंचायत समितियों में से 4 पर भाजपा और 3 पंचायत समितियों पर कांग्रेस काबिज़ हो गई । सवाई माधोपुर जिले में पंचायत चुनावों को लेकर आज जिले की 7 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव हुए।मतदान और मतगणना के बाद जिले की सभी सातों पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। जिले की 7 पंचायत समितियों में से 4 पर भाजपा का कब्जा हो गया ,वही 3 पंचायत समितियों में कांग्रेस काबिज़ हो गई ,चुनाव परिणाम के अनुसार सवाई माधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस का कब्जा हो गया। यहाँ कांग्रेस की निरमा देवी मीना प्रधान पद का चुनाव जीत गई। वहीं खंडार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा हो गया।यहाँ भाजपा ने कांग्रेस सेंध लगाई और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नरेन्द्र चौधरी को प्रधान पद का प्रत्याशी बना दिया। ऐसे में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र चौधरी भाजपा से प्रधान पद का चुनाव जीत गए। इसी तरह मलारना डुंगर पंचायत समिति पर कांग्रेस काबिज हो गई ,यहाँ कांग्रेस के देवपाल मीणा प्रधान पद का चुनाव जीत गए। इसी तरह चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति में भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। यहाँ कांग्रेस की सम्पत पहाड़िया प्रधान पद पर चुनाव जीत गई। वही गंगापुरसिटी पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा हो गया। यहां
भाजपा की मंजू गुर्जर प्रधान पद पर चुनाव जीत गई। वही बामनवास पंचायत समिति में भी भाजपा का कब्जा हो गया। यहां भाजपा की शशिकला मीना प्रधान पद का चुनाव जीत गई , वही बौंली पंचायत समिति में भी भाजपा का कब्जा हो गया। यहां भाजपा के कृष्ण पोषवाल प्रधान पद पर चुनाव जीत गए। कुल मिलाकर सवाई माधोपुर जिले की 7 पंचायत समितियों में से 4 में भाजपा और 3 में कांग्रेस काबिज हो गई।


0 टिप्पणियाँ