सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।
सवाई माधोपुर जिला परिषद पर काँग्रेस काबिज हो गई है। यहाँ जिला प्रमुख के बाद उप जिला प्रमुख के पद पर भी काँग्रेस ने बाजी मार ली है । उपजिला प्रमुख के पद पर काँग्रेस के बाबूलाल मीणा ने भाजपा के पुखराज गुर्जर को 9 मतों से शिकस्त देकर उपजिला प्रमुख पद का चुनाव जीत लिया ,काँग्रेस के बाबूलाल मीणा को 25 में से 17 मत मिले । वही भाजपा के पुखराज गुर्जर को महज 8 मत मिले है । ऐसे में कांग्रेस के बाबूलाल मीणा 9 मतों से उपजिला प्रमुख का चुनाव जीत गये , हालांकि कांग्रेस से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था ,मगर अंततः सभी कांग्रेसी जिला परिषद सदस्य एक जुट हो गए और उपजिला प्रमुख के पद पर भी काँग्रेस ने बाजी मार ली। काँग्रेस के बाबूलाल मीणा वार्ड नम्बर 5 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे और आज काँग्रेस प्रत्याशी के रूप में उन्होंने उपजिला प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन भरा था। मतदान होने के बाद मतगणना की गई और मतगणना के बाद घोषित हुए चुनाव परिणामों में बाबूलाल मीणा ने जीत दर्ज कर ली और वो सवाई माधोपुर जिला परिषद के उपजिला प्रमुख बन गये। गौतलब है कि सवाई माधोपुर जिला परिषद में 25 सीटें है पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी ,वही भाजपा को 8 सीटें मिली थी और एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता था। मतदान के दौरान मतदान स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ।
सवाई माधोपुर जिले की 7 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद को लेकर आज मंगलवार को हुए चुनावो में जिले की 7 पंचायत समितियों में भाजपा के 4 प्रत्याशी उपप्रधान का चुनाव जीत गए।वही 3 पंचायत समितियों में काँग्रेस प्रत्याशी उपप्रधान का चुनाव जीत गए । चुनाव परिणाम के अनुसार जिले की 7 पंचायत समितियों में से 4 पर भाजपा का कब्जा हो गया वही 3 पंचायत समितियों में काँग्रेस ने बाजी मार ली।सवाई माधोपुर पंचायत समिति में प्रधान के बाद उपप्रधान का चुनाव भी काँग्रेस जीत गई यहाँ काँग्रेस की सविता मीणा उप प्रधान बन गई । वही खंडार पंचायत समिति में भाजपा का कब्जा हो गया ,यहां प्रधान के बाद उपप्रधान का चुनाव भी भाजपा ने जीत लिया।यहां भाजपा की आरती गुर्जर निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हो गई । वहीं मलारना डुंगर पंचायत समिति पर काँग्रेस काबिज हो गई । यहां प्रधान के बाद उप प्रधान पद पर भी काँग्रेस ने बाजी मारी ली यहां कांग्रेस के फजरुद्दीन निर्विरोध उपप्रधान चुने गए , इसी तरह चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति पर काँग्रेस का कब्जा हो गया ,यहाँ प्रधान के बाद उपप्रधान का चुनाव भी कांग्रेस ने जीत लिया,यहाँ काँग्रेस के शंकरलाल उप प्रधान चुने गए।वही गंगापुरसिटी पंचायत समिति पर भाजपा काबिज हो गई ,यहाँ प्रधान के बाद उपप्रधान पद पर भी भाजपा ने बाजी मार ली , यहाँ भाजपा के पुष्कर जाट निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। इसी प्रकार बामनवास पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा हो गया।यहां प्रधान के बाद उपप्रधान पद पर भी भाजपा ने बाजी मार ली और यहां भाजपा की रामघनी उपप्रधान निर्वाचित हुई।इसी तरह बौंली पंचायत समिति पर भी भाजपा काबिज हो गई ,यहां भी प्रधान के बाद उपप्रधान पद का चुनाव भाजपा ने जीत लिया यहाँ भाजपा की ममता मीणा उपप्रधान बन गई। इस तरह जिले की 7 पंचायत समितियों में से 4 में भाजपा और 3 में काँग्रेस के प्रधान और उपप्रधान चुने गए है।जिले की सभी 7 पंचायत समितियों में कड़ी सुरक्षा के बीच उप प्रधान के चुनाव सम्पन्न हो गए ।


0 टिप्पणियाँ