करौली जिले के नादौती से देवा शास्त्री की रिपोर्ट।
करौली जिले के नादौती उपखंड के निकट तेसगाँव ग्राम पंचायत के ग्राम बेड़े का पूरा निवासी सेना मे हवलदार पद पर तैनात कैलाश चन्द खटाना पुत्र भगवान सिंह की शनिवार को उपचार के दोरान दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में देहांत हो गया सैनिक की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कैलाश चन्द खटाना 31मार्च 2004 को भारतीय सेना में भर्ती हुआ था ओर जम्मू की 11 गार्डस में हवलदार के पद पर तैनात था। देश की सीमा पर रक्षा के लिए तैनात सेना का हवलदार कैलास चन्द खटाना 20 अगस्त को युधाभ्यास के दौरान गंभीर घायल हो गया था जिसका दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर को हवलदार कैलाश ने आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी मिलते ही गांव मे शोक की लहर दौड पडी है। परिजनों के साथ ग्रामीणों तथा आसपास के इलाके के इलाके के लोगों को सेना के हवलदार का पार्थिव शरीर आने का इंतजार है। जानकारी के अनुसार कैलाश का पार्थिव देह रविवार को आने की संभावना है।जिसके बाद गांव बेड़े का पूरा तेसगाँव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
बता दे, बीते दिनो ही मंगलवार को नादौती उपखंड अन्तर्गत गांव कैमरी बाडा निवासी सैनी वीरेन्द्र गुर्जर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।जिसका बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।अभी इलाके के लोग सैनिक वीरेंद्र के शोक से नही उभरे थे तबतक एक और सैनिक का देहात हो गया जिससे इलाके के लोगो मे भारी शोक की लहर दौड पडी है।


0 टिप्पणियाँ