श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
श्रीगंगानगर के मिर्जेवाला मार्ग पर बीती रात दो बाइक सवार युवकों से 50 हजार रुपये की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया।सदर थाना के एसआई हरपाल ज्याणी ने बताया की बीती शाम 50 हजार रुपये की लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे संभाग में नाकाबंदी करवा दी।इसी दौरान मटीली राठान थाना पुलिस ने दौरान गश्त सामने से आ रही एक जीप को रुकवाया उसमें सवार तीन संदिग्ध युवकों को भी घेराबंदी कर राउंडअप किया। इन सब को मटीली राठान थाना पुलिस ने सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने बताया कि धर्मपाल नायक निवासी मिर्जेवाला ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह तथा उसका एक साथी विक्रम बाइक लेकर मिर्जेवाला की ओर जा रहे थे उनके पास पचास हजार रुपये थे। उसी दौरान एक जीप सवार तीन युवकों ने उनसे बाइक को हिरना वाली ढाणी के पास रुकवा लिया और मारपीट कर रुपए छीन कर फरार हो गए।आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी 11Z, बलकार चंद निवासी मोहनपुरा,अमृतलाल निवासी पुरानी आबादी की गई है । पुलिस ने इनको न्यायालय में पेश कर आगे पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया है।


0 टिप्पणियाँ