उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक करोड की फिरौती मांगने और नही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल विष्णु प्रजापत ने प्रतापनगर थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसको अज्ञात नम्बर से फोन आ रहा है और एक करोड की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती नही देने पर जान से मारने की बात कह रहा है। विष्णु प्रजापत ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत में मोबाइल नम्बर भी लिखवाया जिस नम्बर से फोन आया था। उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान किया तो पता चला कि यह नम्बर विक्रम सिंह का है। विक्रम सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस बात को स्वीकार किया कि उसी ने विष्णु प्रजापत को फोन कर धमकी दी थी व जान से मारने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे अनुसंधान में जुटी हुई है।


0 टिप्पणियाँ