जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पंचायती राज चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि भाजपा को और मेहनत की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है।
दरअसल प्रदेश के 6 जिलों में हुए पंचायती राज चुनाव के आए परिणामों पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वसुंधरा राजे ने मौजूदा चुनाव परिणाम पर कहा है कि भाजपा को और मेहनत की जरूरत है जो हम मिलकर करेंगे। वसुंधरा राजे ने एक बयान जारी कर कहा कि चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक नहीं बल्कि सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। राजे ने इन चुनावों में विजेता प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि 6 जिलों में हुए पंचायत राज चुनाव में से 4 जिलों में जिला परिषद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है, जबकि सिरोही जिला परिषद में बीजेपी को बहुमत आया है. वहीं, भरतपुर जिला परिषद में बहुमत के लिए निर्दलीय और बसपा का सहारा लेना होगा। जबकि साल 2015 में हुए इन्हीं जिलों के चुनाव में भाजपा के पास 4 जिला परिषद में बहुमत था।


0 टिप्पणियाँ