उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले की माइनिंग विभाग की टीम लगातार फैल्सपार से भरे ट्रकों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में गुरुवार अल सुबह माइनिंग विभाग की टीम ने बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए फेल्सपार से भरे पांच ट्रेलरों को नेशनल हाइवे आठ पर ऋषभदेव क्षेत्र के पिपली से कागदर के बीच के इलाके से पकड़े। माइनिंग विभाग की टीम ने यह कार्यवाही रात्रि गस्त के दौरान की। 


बताया जा रहा है कि यह सभी ट्रक मावली क्षेत्र की खाम की मादडी और राजसमंद जिले के शिशवी गांव से भरकर गुजरात ले जाए जा रहे थे। माइनिंग विभाग की इस कार्यवाही के बाद हडकंप मच गया। कार्यवाही के बाद सभी वाहनों को जब्त कर कार्यालय परिसर में खडे करवाए है साथ ही प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। खान विभाग ने वर्ष 2021 में अब कुल 169 प्रकरणों में पेनाल्टी राशि के रूप में 1 करोड 95 लाख 44 हजार वसूले है। इसके अलावा 21 प्रकरणो में विभिन्न थानो में एफआईआर दर्ज करवाई है।